बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के जगत गांव में एक बच्चे की मौत डूबने से हो गयी है। मृतक बच्चे की पहचान जगत गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र शिवन यादव (06) के रूप में हुई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का दादा जोगेंद्र यादव शुक्रवार की दोपहर गांव के ही तालाब में भैंस नहाने के लिए गया था। जहां बच्चा भी पीछे-पीछे चला गया। दादा एक भैंस को नहा कर बाहर लाया। इसी दौरान बच्चा तालाब में चला गया। मृतक का भाई डूबते देख लोगों को हल्ला किया। हल्ला होते ही ग्रामीण तालाब में कूद कर बच्चे को पानी के बाहर किये। 

2

पानी से निकाल कर बच्चे को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बच्चे के मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।

बच्चे के मौत की खबर गांव तक जाते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया। मृतक के घर भारी भीड़ जुट गई। वार्ड पार्षद प्रभा चेतना ठाकुर के प्रतिनिधि शत्रुध्न ठाकुर ने बताया कि घटना काफी मर्माहत करने वाली है। मृत बच्चे का पिता दूसरे प्रदेश में है। 

उधर, घटना की जानकारी बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post