बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के विशनपुर पंचायत के भगवतीपुर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम ने की।
1
कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, रामनरेश यादव व राम प्रवेश सिंह महतो समेत कई राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस दौरान पूर्व सांसद श्री राय ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। बाबा साहब के संविधान ने सभी धर्म, वर्ग व वर्ण को समान अधिकार दिया है। लेकिन यह कुछ दलों को पसंद नही है और साजिश रचकर समानता के अधिकार को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण खतरे में है।राजद संविधान के सम्मान में हर कुर्बानी देने को तैयार है।
2
वहीं रामनरेश यादव व राम प्रवेश सिंह महतो ने कहा कि भारतीय संविधान में वन मैन वन वोट वन वैल्यू का प्रावधान कर नर हो नारी, अमीर हो या गरीब सबको एक वोट देने का समान अधिकार बाबा साहेब डॉ. भीमआव अंबेडकर ने दिया है। जबकि पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि हजारों वर्षों से भारत के समस्त महिलाओं एवं शोषितों, वंचितों को अधिकार देकर बाबा साहेब ने संवैधानिक सम्मान देने का काम किया। जिसे बचाये रखने के लिये लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
मौके पर मौजूद नूर अली, विजय कुमार यादव, रामचंद्र महतो, अमोल झा, रामनाथ यादव, मो. कौशर, पवन भारती, शिवकुमार पासवान, प्रयाग यादव, अशोक यादव, रामाशीष मंडल, धीरेंद्र झा, भजन पासवान, अजय पांडेय, मो. अरमान, हरेराम, शंकर राम, संतोष राम, कामेश्वर यादव, रीझन ठाकुर, रामवरण यादव, अमीरचन पासवान, विजल मंडल व मुसाफिर यादव समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नये संसद भवन का नामकरण डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया।
Follow @BjBikash