बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के ब्रह्मपुरा पंचायत के सूरजनगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध महोत्सव मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय उप समाहर्त्ता नसीन कुमार निशांत, विक्रम बेनामी, एसडीएम मनीषा, एसडीपीओ सुश्री नेहा कुमारी व पूर्व उप समाहर्ता विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

1

अतिथियों ने बुद्ध के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के शुरू में घुरन सदाय ने बुद्ध वंदना से की। पूर्व प्रमुख जटाधर पासवान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जहां बुद्ध है, वहां युद्ध नहीं होगा। एसडीपीओ ने कहा कि, बुद्ध के संदेश को जीवन में उतारना चाहिए, तब बुद्ध पूर्णिमा की सार्थकता होगी।

2

प्रो.मुनेश्वर यादव ने कहा कि, मनुष्य को ज्ञान के शरण में जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी बुद्ध के विचार के प्रति अपनी बातें रखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कर रहे पूर्व मुखिया अजित पासवान ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, ब्रह्मपुरा के लिए गौरव का पल है। जहां बुद्ध महोत्सव मनाया जा रहा है। श्री पासवान ने कहा कि बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसी संदेश के जरिये भारत फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है और विश्व गुरु बनेगा।

इस दौरान डॉ विकास यादव, एम नियाजी, एससी/एसटी थाना के एसएचओ कुणाल कुमार, अरेर एसएचओ प्रेमलाल पासवान, डॉ सूरज पासवान, डॉ रमन पासवान, डॉ आर के ठाकुर, डॉ अमृता कुमारी, रामश्रेष्ट दीवाना, राजेन्द्र पासवान, डॉ विजय शंकर पासवान, रंजीत कुमार आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post