बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चहुटा  के परिसर में चहुटा जगवन  मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कन्हाई चंद्र झा ने किया। 

1

इस मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारियों, मंडल के सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने  मंडल पदाधिकारियों का गठन कर दायित्व सौंपा गया।

2

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राज किशोर मिश्र बुलेट ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की, कहा कि प्रधानमंत्री की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएंगे। 

इस मौके पर मुखिया अविनाश पासवान  पूर्व मुखिया घनश्याम ठाकुर, प्रकाश झा, विष्णु देव सहनी, सुजय  यादव, जसवंत सिंह, मुन्ना ठाकुर,कुलेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post