मधुबनी। मधुबनी जिले के सकरी थाना के सकरी में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बच्चे को ठोकर मार दिया। जिससे बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक की पहचान सकरी के यादव टोल के रौशन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने ठोकर मार कर फरार हो रहे चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

1

मृतक के परिजनों ने बताया कि, बच्चा शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। घर वापसी के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में रहे चार पहिया वाहन गलत दिशा में जाकर बच्चे को ठोकर मार दिया। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

2

उधर, सकरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक दो भाई व एक बहन था। परिजनों ने बताया कि मृतक दशवीं का छात्र था। घटना से जहां परिजन बदहवास है। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post