मधुबनी। जिले के दुल्लीपट्टी से जयनगर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है। ठोकर से दो युवक की मौत हो गयी है। वहीं, तीसरे युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान जयनगर राजपुताना टोल के सतीश मुखिया(18) व जनकपुरी आनंदपुर के ओम प्रकाश कामत(28) और जख्मी की पहचान सुभाष चौक जयनगर वार्ड नं-14 के राजा सहनी(22) के रूप में हुई है।
1
मिली जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना संत जेवियर्स स्कूल और पेट्रोल पंप के बीच हुआ है। जहां बाइक सवार जयनगर की ओर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने तेजी से ठोकर मारकर भाग गया।
ठोकर के बाद स्थानीय लोग पुलिस के सहयोग से जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजा सहनी को नाजुक अवस्था मे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
2
उधर, राजा को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। उधर, जख्मी की मां सावित्री देवी ने इस संबंध में जयनगर थाना में एफआईआर केलिए आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में जयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
Follow @BjBikash