बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार की शाम निवर्तमान एसडीएम अशोक कुमार मंडल के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद मंजू देवी ने किया। मंच संचालन जेडीयू नेता बचनू मंडल ने किया।

1

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षदों ने श्री मंडल के कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी डॉ इंद्रकुमार मंडल ने नए एसडीएम को नगर कार्यालय में स्वागत करते हुए नगर पंचायत की स्थितियों से वाकिफ कराया और इसके संचालन में सहयोग मांग की।

2

उपरांत, अशोक कुमार मंडल को सभी सदस्यों ने विदाई दी। मौके पर अधिकारियों को पाग व दोपट्टा से सम्मानित किया। मौके पर एसडीएम श्रीमती मनीषा, डीसीएलआर राजू कुमार, अंचल अधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, वार्ड पार्षद अंजली देवी, कृष्ण कुमार यादव, राजीव यादव, प्रभा चेतना ठाकुर, ललन साह, सामाजिक कार्यकर्ता रूपण साह, संजीव झा, गिरिधारी झा मुन्ना, लक्ष्मण पंडित, तिरपित साह, अनिल साफी आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post