मधुबनी। लौकहा थाना के ब्रह्मोतरा गों में पुराने रंजिश को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी है। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे अपराधियों ने महिला को गोली मारकर जान ले ली है। मृतका की पहचान समुद्री देवी(55) के रूप में हुई है।

1

मृतका के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति घर से कुछ दूरी पर थे। जहां मृतका भोजन लेकर गयी हुई थी। इसी दौरान फायरिंग कर दी गयी। जिसमें महिला को गोली लग गयी और महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

2

मृतक के पुत्र का कहना है कि उनके पिताजी खुटौना ब्लॉक के मतस्यजीवी सहयोग समिति के सेक्रेटरी है। जब चुनाव हुआ था, तब विपक्षियों से झड़प भी हुई थी। चुनाव में हार से विपक्ष बौखलाया हुआ था।

मृतका के पुत्र ने बताया कि उनके पिताजी 1998 से ही जीत रहे है। चुनाव में झड़प के बाद विपक्षी धमकी दे रहा था। मौका देख मेरे पिताजी को मारने के नियत से आया था, लेकिन गोली मेरी माँ को लग गयी।

उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post