जयनगर(मधुबनी)। 
जयनगर प्रखंड के बेलही पूर्वी पंचायत के धौली टोल वार्ड नं-01 में भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर  माल्यार्पण किया गया ।

1

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहारी और बिहार वासियों को सम्मान मिला है। संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सभी को सम्मान व सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

सभी स्तर पर महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। आपके हक और हकूक के लिए नीतीश कुमार ने लड़ाई लड़ने का काम किया है। आपके सपनों को साकार करने का काम किया है। 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जदयू के द्वारा पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। देश की स्थिति बहुत खराब चल रहा है। इसलिए हमारे नेता नीतीश कुमार ने संविधान को बचाने के लिए पूरे बिहार में मुहिम चला रहे हैं। अभिव्यक्ति का हनन हो रहा है।

इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित शोषित को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को दलित मुहल्ला में जा कर जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया है। केन्द्र सरकार ने देश के संविधान को बदलने का काम कर रही है। अनाज के भूलभुलैया में नहीं रहे। इस में भी राज्य सरकार की भूमिका हैं। 

कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता डाॅ अमरनाथ झा, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष केदार नाथ भंडारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन, जहीर मलमली, मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,महासचिव प्रकाश सिंह, रामबाबू कामत, पंचायत अध्यक्ष रोहित महरा, धनवीर चौधरी, गंगाई राम, बेचन सिंह, देवनारायण यादव, गोविंद साफि एवं सूर्यदेव राम समेत अन्य ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post