बिस्फी(मधुबनी)।  जिला स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता दक्ष मे प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय परसौनी उतरी के छात्रा चंचल कुमारी ने 800 मीटर की दौड़ में जिला स्तर पर  प्रथम स्थान हासिल की है।

1

सोमवार को आयोजित खेल में प्रथम स्थान आने पर डीडीसी विशाल राज ने प्रशस्ति पत्र एव मेडल देकर सम्मानित किया। परसौनी गांव निवासी राजेंद्र साफी  की पुत्री चंचल कुमारी जो नवम् कक्षा में अध्ययनरत है। जानकारी के अनुसार इससे पहले जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में भी लंबी दौड़ एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है। कमिश्नर स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। उन्होंने जिला,प्रखंड,सहित विद्यालय एव परसौनी गांव का नाम रोशन किया है।

2

बधाई देने वालों में स्थानीय राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद,प्रमुख रीता कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार,सीओ पूजा कुमारी बीइओ विमला कुमारी,उच्च विघालय परसौनी उत्तरी के  प्रधान राजेश कुमार झा,सुदी लाल यादव, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास ठाकुर, शत्रुघ्न राय, मनोज कुमार मंडल,नागेश्वर कुवँर,मो फैयाज अहमद,दिनेश यादव, शालिनी कुमारी,मो जाकिर हुसैन, दीपेंद्र कुमार झा, डॉ विनोद कुमार झा, सीमा झा, बीणा  कुमारी मो पिंटू, श्याम कुमार यादव ममता कुमारी, मो साबिर नागेंद्र यादव फुलेश्वर सिंह राम कुमार गुप्ता,राजीव झा,पवन कुमार   सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post