घोघरडीहा। होली और सब-ए-बरात को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित कर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। अंचलाधिकारी पूनम मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार झा की अगुवाई में थाना क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक लोगों एवं प्रमुख गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर विमर्श किया गया। 

1

क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से पर्व के दौरान शांति बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा किया गया। थानाध्यक्ष श्री झा एवं सीओ पूनम मिश्रा ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नही देने व किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हर हालत में होली एवं सब-ए बरात  त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए ताकि त्योहार पर समाज मे सादगी व अमन चैन और शांति व्यवस्था बहाल रहे।

उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। गड़बड़ी करने वाले पुलिस की नजर से बच नही सकता है। 

मौके पर सरौती के सरपंच प्रतिनिधि सह आत्मा अध्यक्ष राजेन्द्र कामत, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा, नपं के पूर्व उपमुख्य पार्षद ध्रुब झा, वार्ड पार्षद अरुण झा गणेश, महेन्द्र मंडल, मो अजमेरी, जदयू के मंगनु सिंह आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post