मधुबनी। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में लेट्स इंस्पायर बिहार के दूसरे वार्षिकोत्सव मनाया गया। जहां मधुबनी के डॉ अनिता झा और पंकज झा को आईपीएस विकास वैभव ने सम्मानित किया। उक्त बातों की जानकारी एलआईबी मधुबनी चैप्टर के मुख्य समन्वयक मनीष झा ने दी।

1

डॉ अनिता झा व पंकज झा को सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया है। बता दे कि डॉ अनिता झा मधुबनी में मिथिलानी समूह का गठन कर दहेज मुक्त बिहार के मूल उद्देश्य के साथ लगातार कार्यक्रम का आयोजन करती है। बच्चों को मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में विशेष रूप से योगदान देती है। 

2

वहीं, पंकज झा के द्वारा भी संगठन के माध्यम से युवाओं को को आगे लाने का काम होता है। युवाओं को सेना में ले जाने के प्रेरणा के तहत तैयारी कराते है। दौड़, शारीरिक मेहनत कराया जाता है। कई वर्षों से मिथिला मैराथन दौड़ का भी आयोजन कराते है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post