बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बसैठ में हुए प्रह्लाद झा हत्याकांड में फरार आरोपितों के गिरफ्तारी के मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। आक्रोशित लोगों ने बैनर के साथ कैंडल मार्च निकाल कर प्रशासन को जल्द से जल्द फरार आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की।
1
कैंडल मार्च बसैठ के दिव्यांग दिगंबर झा के घर से निकल कर पूरे बसैठ बाजार का भ्रमण कर गोलंबर के समीप एकत्रित होकर मांग के समर्थन में अपनी-अपनी बातों को लोगों के बीच रखी।
2
कैंडल मार्च में पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू मिश्रा, समीर झा मोनू, एमएसयू के बिहार पूर्व प्रभारी नीरज शेखर, राजा चौधरी, भास्कर चौधरी, बासुकी झा, अमर सिंह, कोमल चौधरी, मो.आमिल, मुरारी झा, शुभम चौधरी आदि थे।
उपस्थित लोगों ने प्रह्लाद झा हत्याकांड पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि, पुलिस प्रशासन के नकारेपन के कारण बेनीपट्टी में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पुलिस हत्याकांड को हल्के में न ले। कांड में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
Follow @BjBikash