बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर दक्षिणी पंचायत के डीह टोल निवासी धनंजय झा (87) का निधन हो गया है। उनका इलाज पटना के एम्स में हो रहा था। जहां उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वे बिस्फी के विद्यापति हाई स्कूल के कार्यालय सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

1

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनका एक पुत्र संजय झा वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में है। वहीं, दूसरा पुत्र कांग्रेस पार्टी के जिलामंत्री के पद पर है। उनकी पुत्रबधु ज्योति देवी वर्तमान में जिला पार्षद है। वहीं, उन्हें दो पुत्री भी है।

2

स्व झा बिहार राज्य रामचरित मानस के जिलामंत्री विश्व हिंदू परिषद के धर्म विशारद पद पर थे। उनके निधन पर जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, ई.नवीन चंद्र झा, ग्रामीण डॉ एस एन झा, जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार, मो.रेजाउद्दीन, जिप प्रतिनिधि शीतल पासवान, गोपाल मंडल, रणधीर झा, पत्रकार अमरनाथ आनंद, किसान सलाहकार जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post