बिस्फी(मधुबनी)। बिस्फी के बलहा पंचायत के मुखिया शबाउद्दीन के ऊपर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पर गोली चलाई है।

1

जिसमें मुखिया वाल वाल बचे, घटना शुक्रवार के दिन  बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार  मुखिया अपने दरबाजे पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे।मुखिया सबाउद्दीन ने बताया कि दो मोटरसाइकिल से पांच अज्ञात अपराधी आया जिसमे एक अपराधी गाड़ी से उतर दोनों हाथ मे पिस्टल लेकर मुखिया के उपर तावड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

2

घटना में किसी तरह की हताहत नही हुई।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकुमार राय अपने  दल-बल के साथ घटनास्थल पर पंहुच मामले की जांच में जुट गए।

घटना स्थल से तीन खोखा भी पाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post