बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के परसौनी उत्तरी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 के फकिरा टोली में मंगलवार के दिन अचानक आग लग जाने से चार घर जलकर राख हो गया।
1
मिली जानकारी के अनुसार दिन के 2: बजे के आसपास अचानक हासिम साह के घर से लपटें प्रारंभ हुई देखते ही देखते सलीम साह, शातिर साह, लाल साह का घर इसके जद में आकर राख हो गया। जब तक लोग आते तब तक आग की लपट कई घरों में पकड़ चुकी थी।
2
आग की लपट इतनी तेज थी कि आग बुझाने वाले लोग आग पर काबू नहीं पा रहे थे। वही घर में रखें खाने पीने का सामान बर्तन फर्नीचर कपड़ा अनाज सहीत घर मे रखे कई महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गया।
जूवैदा खातून की बेटी की अगले माह शादी होनी थी, उसके लिए शादी की गहने, कपड़े सहित कई महत्वपूर्ण सामान घर में रखी गई थी। लोगों के द्वारा समान नहीं निकाल जा सका, आग की लपट के कारण सारे सामान घर में ही राख हो गए, वहीं कई मवेशी भी झुलस गए,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह सीओ पूजा कुमारी ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेश दिया गया है।
वही अग्नि पीड़ितों के बीच राहत कार्य चलाने का आदेश दिया गया है। मौके पर पंचायत के मुखिया अनीता देवी, उप मुखिया पुनीता देवी, समाजसेवी आनंद यादव, सुभाष चंद्र झा, पंचायत समिति सदस्य किशन ठाकुर सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ितों की मदद की एवं हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
Follow @BjBikash