मधुबनी। जिले के पंडौल में इथनॉल फैक्ट्री का शिलान्यास बुधवार को किया गया। जहां सूबे के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि, बिहार सड़क और बिजली के मामले में काफी विकास किया है। अब पूरा ध्यान उद्योग में लगाया जा रहा है, ताकि, बिहार के लोगों को काम केलिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़े। यहां इथनॉल फैक्ट्री लगाने में कंपनी को 125 करोड़ लागत आएगी।

1

मंत्री महासेठ ने कहा कि, ये फैक्ट्री इस क्षेत्र के विकास केलिए मिल का पत्थर साबित होगा। यहां किसानों के मकई, गन्ना व चावल लिया जाएगा। जिससे इथनॉल बनाया जाएगा। इससे बिहार के राजस्व के साथ-साथ किसानों की भी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

2

पंडौल में इथनॉल फैक्ट्री लगा रहे यस झुनझुनवाला ने कहा कि, शुरुआती में यहां मक्का व चावल से एक लाख लीटर इथनॉल तैयार किया जाएगा। जिसकी क्षमता जल्द ही विस्तार की जाएगी और छह लाख लीटर तक की जाएगी। बताया कि इस प्लांट के चालू होने से हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। एमपी डॉ अशोक यादव ने कहा कि, भारत फिलहाल 85% तेल विदेश से खरीद करती है। इसे कम करने केलिए केंद्र सरकार इथनॉल उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।

मौके पर बिस्फी एमएलए हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व मंत्री सह एमएलए बेनीपट्टी, विनोद नारायण झा, जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post