बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के करहारा चौर में एक ट्रैक्टर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना बीती रात के करीब 11 बजे की है। जहां ट्रैक्टर पर सवार होकर जेसीबी का ड्राइवर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने के कारण बांध से नीचे लुढ़क गया। जिसमें दबने से जेसीबी चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कमतौल थाना के करवा गांव के प्रवीण कुमार (22) के रूप में हुई है।
1
पुलिस ने देर रात घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
2
मिली जानकारी के अनुसार करहारा के एक व्यक्ति की मिट्टी भराई कर ट्रैक्टर चालक व जेसीबी चालक लौट रहा था। जेसीबी चालक ट्रैक्टर पर ही सवार था। जहां पश्चिमी बांध के निकट ट्रैक्टर पलट गई। हालांकि, चर्चा है कि रात में ही चालको ने पार्टी किया था। मृतक ट्रैक्टर चालक मेघवन के जेसीबी को चलाता था।
बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को मधुबनी भेज कर जांच की जा रही है।
Follow @BjBikash