लदनियां(संवाददाता)। 
लदनियां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव में चन्द्रवीर साह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गणेश कुमार यादव को 16 मतों के अंतर से पराजित कर पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है।

1

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश्वर कुमार के अनुसार लदनियां व्यापार मंडल के पद के लिए कुल 43 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1 मतपत्र अमान्य घोषित किया गया। 29 मत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चन्द्रवीर साह पक्ष में पड़े। जबकि उनके प्रतिद्वंदी गणेश कुमार यादव के पक्ष में मात्र 13 मत ही डाले गए। इस प्रकार चन्द्रवीर साह ने अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने चुनाव में 16 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी गणेश कुमार यादव को 16 मतों के अंतर से शिकस्त देकर दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज हुआ।

2

ज्ञात हो कि चन्द्रवीर साह लगातार तीन पंचवर्षीय महथा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पर रेकॉर्ड मतों से चुनाव जीत चुके हैं। जबकि पिछले लदनियां व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

चन्द्रवीर साह को दोबारा लदनियां मंडल अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने पर कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार झा, राजद नेता हरिनारायण यादव, मुखिया अजय कुमार साह, युवा राजद नेता सरोज कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष देवकुमार यादव,प्रमोद यादव, बालेश्वर यादव, शम्भूनाथ यादव, रामदेव यादव, मिथिलेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, भागवत यादव, झमेली महरा, बुधेश्वर यादव एवं रामपुकार साह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post