जयनगर(मधुबनी)। 
जदयू के द्वारा आगामी 5 मार्च को महिला दिवस मनाने एवं 14 अप्रैल को संविधान निर्माण बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को जयनगर के शहीद चौक स्थित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विकास मंच पर प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता व संचालन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

1

बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कैयूम अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना प्रदेश की तरक्की और सबका सम्मान क्षेत्र का विकास हैं। उन्होंने कहा कि जदयू के द्वारा आगामी 5 मार्च को पटना में महिला दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश स्तर से पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा नामित महिलाओं को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की चाहत है कि देश का अगला प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बने। अभी से ही जदयू कार्यकर्ताओं को एक होकर पार्टी के लिए काम करे और मुख्यमंत्री के योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बताएं। 

2

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के लोगों को 13 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्रों में दीप जलाने एवं 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती टोला कस्बा में मनाने की बात कही। अब्दुल कैयूम अंसारी ने कहा कि बाबा साहब ने आजादी के बाद समाज में दबे-कुचले लोगों को एक सम्मान दिलाने के लिए लङाई लङी है। उसका हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन ने कहा कि पूरे बिहार में पंचायत स्तर पर डाॅ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इसके माध्यम से संविधान का मतलब और क्या हमें हमारा अधिकार मिल रहा है। उस पर भी चर्चा होगी। आज हमारे देश में केन्द्र सरकार के द्वारा बाबा साहब के संविधान को रौंदा जा रहा है। 

केन्द्र सरकार की मंशा साफ नहीं है। हमे हमारे अधिकार से वंचित किया जा रहा है। आज के परिस्थितियों में डाॅ भीमराव अंबेडकर के विचारों को लाने की आवश्यकता है। जदयू अंबेडकर लोहिया और कर्पूरी की विचार है। पूरे बिहार में जदयू परिवार के द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। 

हमारा उद्देश्य देश को बचाना देश की जनता के बोझ को कम करना है। केन्द्र सरकार सरकारी सेक्टर को निजीकरण कर युवाओं को सङक पर ला खड़ा कर दिया है। नीतीश कुमार देश का अगला प्रधानमंत्री होगा। उन्होंने जदयू परिवार के लोगों को 2024 और 25 के चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की बात कही। 

बैठक में प्रदेश महासचिव सह जयनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन, तजममुल हुसैन, संगीता ठाकुर, राजेश चौपाल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, राम विनोद सिंह, अनारो देवी, राम उदय राम,शिव शंकर ठाकुर, शम्भु गुप्ता, मनोज सिन्हा, रंजीत गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सईम शेख, मो मुमताज, अख्तर हुसैन, फुलदेव यादव, मो अनवर, शौकत अली खान समेत अन्य ने अपनी विचार रखी। इसी क्रम में अतिथियों को पाग दुपट्टा व माला पहना कर सम्मानित किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post