घोघरडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बचाओ संघर्ष समिति घोघरडीहा के बैनर तले कर्पूरी स्मारक पर गत सोमवार से जारी अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। 

1

शुक्रवार को समाजसेवी श्याम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में नगर भाजपा अध्यक्ष अरुण झा गणेश, लाल मनी यादव,डॉ श्याम सुंदर यादव, रतन मुखिया, मोहन यादव, पैक्स अध्यक्ष मदन यादव, राम अवतार यादव,अरबिंद कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव, रंजय कुमार यादव, विलक्षण यादव,रजनीश यादव,  संजय झा,अशोक यादव, शिवजी चौपाल, शिव कुमार राम, पारस झा, अभिनीत कुमार झा, ललन झा, मदन यादव सहित लोगों ने धरना दिया। 

2

धरनार्थियों की एक सूत्री मांग 30 बेड वाला सीएचसी को प्रखंड़ मुख्यालय में ही बनाने की है। बता दे कि पिछले दिनों प्रखंड के बेलहा में क्षेत्रीय विधायक सह परिवहन मंत्री शीला मंडल के द्वारा सीएचसी भवन निर्माण कार्य का  शिलान्यास किया गया था। उसी दिन से कुछ लोग बेलहा में सीएचसी निर्माण का विरोध कर रहे है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post