लदनियां(मधुबनी)। 
लदनियां थाना पुलिस ने कांड संख्या- 75/ 22 के फरार नामजद आरोपी राजेश यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

1

एसएचओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार इसी थाना क्षेत्र के चिकनोटवा गांव का रहने वाला है। जो राम हृदय यादव का पुत्र है। इनके विरुद्ध गांव के ही श्रवण मिश्र उनकी माता चन्चलिया देवी, बहनोई शैलेन्द्र मिश्र एवं गांव के रोहित कुमार राउत पर अपने समर्थकों के साथ प्राण घातक हमला करने के आरोप है।

2

उन्होंने बताया कि इस कांड के अनुसंधानक एएसआई शिवशंकर प्रसाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूर्व से जाल बिछाया था। शुक्रवार की भनक लगते ही आरोपी को गिरफ्तारी के लिए सुबह से ही घात लगाए था। दोपहर में महुआ गांव के ग्राम कचहरी भवन के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार राजेश यादव कई आपराधिक मामले के आरोपी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post