घोघरडीहा। अंचल अधिकारी पूनम मिश्रा ने बुधवार को प्रखंड के ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत के बथनाहा एवं कालीपुर गांव में सुगिया देवी, राम परिब देवी, अघनु कामत, पवित्री देवी, चंदेश्वर यादव, सावित्री देवी, राजकुमार कामत, पंचू कामत, चलितर कामत, प्रेमकला देवी, कपल कामत सहित गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया। 

1

इस कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से बुजुर्गों के चेहरा खिल उठे। वे सीओ श्रीमती मिश्रा को हृदय से आशीर्वाद दे रही थी। मौके पर सीओ पूनम मिश्रा, आरओ कुमार शिवम,पंसस सुशील कामत, वार्ड सदस्य पिंटू कामत,रामा कान्त कामत, उपस्थित थे। 

2

इधर,प्रखंड क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है और लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई है। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड में अलाव की कोई व्यवस्था नही होने से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को ठिठुरते देखा जा रहा है। 

दैनिक मजदूर और राहगीरों ने इस कड़ाके की ठंड में सरकार और प्रशासन से अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बाजारों में लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर प्रशासन के द्वारा सभी सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती तो राहगीरों को सहूलियत मिलती और आग का सेवन कर ठंड की ठिठुरन से बचते। 

अंचलाधिकारी पूनम मिश्रा ने बताया कि सीमित संसाधन में कुछ प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शेष जगहों पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post