मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ गांव में बच्चों के बीच हुई विवाद में फायरिंग हुई है। फायरिंग में पति-पत्नी की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान राढ़ गांव के लाल राम (36) व उसकी पत्नी शोभा देवी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

1

मिली जानकारी के अनुसार राढ़ गांव में हीरा यादव के घर में उसके पुत्र के शादी को लेकर मटकोर था। जिसको लेकर सभी लोग जुटे हुए थे। उसी दौरान बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान लाल राम एवं उसकी पत्नी शोभा देवी अपने पुत्र व विवाद कर रहे दूसरे बच्चों को समझाने आया। बच्चों के बीच हो रहे कहासुनी अचानक हिंसक रुख अख्तियार कर लिया। इसी में भीड़ में किसी ने पति-पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों की मौत हो गयी। जिसके बाद अफरातफरी मच गई।

2

मृतक के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि वह लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे थे।जिसके बाद मां और पापा पहुँचे तो गांव के ही कुछ लोगों ने गोली चला दी। परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था। मटकोर में जब शामिल होने के लिए आये तो मौका मिलते ही गोली मार हत्या कर दी। उधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही कलुआही एसएचओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि तीन राउंड गोली चलाई गई है। छापेमारी की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post