जयनगर(मधुबनी)। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जयनगर के कमला नहर प्रमंडल के सिंचाई भवन में  प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में स्व शरद यादव के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। प्रखंड अध्यक्ष ने शरद यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। 

वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के साथ बिहार ने कुशल समाजवादी नेता को खो दिया है। श्री यादव मूलतः मध्य प्रदेश की होने के बावजूद शरद यादव की राजनीतिक कर्मभूमि बिहार रही है। 

2

उनका बिहार से गहरा लगाव था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनके आत्म को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करे। भारतीय राजनीति के लिए शरद यादव जी का  निधन  अपूरणीय क्षति है एवं उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव,राजेश कुमार,युवा प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव,प्रदीप प्रभाकर,पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष मो अकबर,सचिन चौधरी,धर्मेंद्र यादव,कामेश्वर यादव,जीतू यादव, मो जिलानी आजाद, सिकंदर यादव, मोहिद राईन,धर्मेद्र क्रांति,विरेंद्र यादव,सतेंद्र यादव, प्रो मनिक लाल यादव,देव नारायण यादव,सुरेश यादव,धर्मेंद्र हजरा,राम जुलुम यादव,अनिला देवी, नवल यादव, सुधीरा देवी,अनिता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post