हरलाखी(मधुबनी)। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में एक विवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी है। मृतका की पहचान सिसौनी के ललित पासवान की पत्नी इंदु कुमारी(22) के रूप में हुई है। 

1

उधर, परिजनों ने मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद हरलाखी पुलिस ने मृतका के पति ललित पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका के शव को बिना नैहर के लोगों को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया। 

2

मृतका के चचेरा भाई अजय कुमार पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका बासोपट्टी थाना के बेलौना गांव के स्व कपिलेश्वर पासवान की पुत्री थी। मृतका इंदु कुमारी अपने ननिहाल सिरियापुर में रहती थी। जहां के हिमांशु ठाकुर के घर पर काम करती थी। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व सिसौनी के दशई पासवान के पुत्र ललित से पूरे हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार किया गया। 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here








ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post