बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में मंगलवार को बेनीपट्टी ब्लॉक सह अंचल परिसर में पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर के 99 वीं जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर राजद ने संविधान बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम का आहूत किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष रामवरण राम ने किया। 

1

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलए रामाशीष यादव ने कहा कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर जीवन पर्यंत समाज के अनुसूचित जाति, शोषित व वंचितों के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। 

वहीं, राजेश यादव व अमोल झा ने कहा कि, आरएसएस व भाजपा के षड्यंत्र से संविधान खतरे में है। संविधान के सम्मान में राजद का हर एक कार्यकर्ता कुर्बानी के लिए तैयार है। प्रो.व्रजकिशोर भंडारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर नफरत, घृणा के खिलाफ मानवीय मूल्यों के रक्षार्थ सामाजिक न्याय हिन्दू-मुस्लिम के प्रतीक थे। 

2

रामश्रेष्ठ दीवाना ने कहा कि, आज केंद्र प्रायोजित महंगाई से किसान, मजदूर की हालत नाजुक है। जाति-मजहब से देश में अराजकता का माहौल है। संविधान समता स्वतंत्रता न्याय बंधुतत्व का पैगाम देता है। जातीय जनगणना से सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित राजद नेताओं ने पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की।

मौके पर रामविनय प्रधान, गयाकांत झा, भोगेन्द्र यादव, सनाउल्लाह, नूर अली, कलामुद्दीन, सुभाषचंद्र मिश्र, राजेन्द्र साफी, विमल पासवान, डॉ हरिनाथ यादव, विजय यादव, मुसाफिर यादव, रीझन ठाकुर, राजेन्द्र कामत, रामवरण यादव, रमेश यादव, रामलोचन राम, मुरारी यादव, नवीन मिश्र, मिथिलेश यादव, महेश यादव, रामनंदन यादव, अनिल राम, श्याम सुंदर यादव आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post