मधुबनी। बिहार प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के निर्देश पर मधुबनी जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। प्रदेश एसोसिएशन के निर्देश पर चुनाव कार्य संम्पन्न कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित किया गया था।मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह पुलिस एसोसिएशन सचिव शाखा दरभंगा विपुल कुमार सिंह के देख देख में चुनाव प्रक्रिया संम्पन्न कराया गया। 

1

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तो सहायक चुनाव पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक टुनटुन पासवान के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। 

2

मधुबनी जिला पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पुलिस निरीक्षक रघुवंश कुमार  भानू, उपाध्यक्ष पद के लिए पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश ओझा, सचिव पद के लिए पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक फैजुल आरफीन खां, संयुक्त सचिव पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक जय प्रकाश राय के नामों पर मधुबनी जिला पुलिस कर्मियों ने एक राय हो सहमती प्रदान कर पांचों पदों के लिए अपने संगठन पदाधिकारी का चयन किया। 

चुनाव प्रक्रिया पुरी होने के बाद नगर थाना के प्रांगण मे निर्वाचित पुलिस प्रतिनिधियों को फुल माला पहना कर स्वागत किया गया। वही एक दूसरे को लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद अपने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देने का तांता सा लगा रहा। 

बधाई देने वालो में नगर थाना अध्यक्ष राजा , रहिका थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार, राजनगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार के साथ ही  जिला पुलिस कप्तान सुशील कुमार प्रमुख हैं। वही निर्वाचित प्रतिनिधियों ने पुलिस के हर छोटी बड़ी समस्याओं में साथ रहने और उन कठिनाइयों में उन्हें हर संभव सहयोग करने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया। अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित पुलिस निरीक्षक रघुवंश कुमार भानू ने जिला संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से संम्पन्न होने पर पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के योगदान को लेकर धन्यवाद करते हुए नव निर्वाचित जिला कमीटी के सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर आगे कार्य करने का संकल्प लिया। 

मुख्य चुनाव पदाधिकारी विपुल कुमार सिंह ने देर शाम सभी नव निर्वाचित सदस्यों के नामों का घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post