बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना क्षेत्र के परजुआर पश्चिमी टोल में बीती रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से डेढ़ लाख नकद व लाखो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है।
1
मिली जानकारी के अनुसार परजुआर पश्चिमी टोल के भरत झा के घर आगामी 28 जनवरी को मुंडन कार्यक्रम होना था। जिसको लेकर घर के सभी सदस्य रविवार को ही दिल्ली से सामान लेकर आये हुए थे। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य एक कमरे में कीमती सामान रख कर दूसरे कमरे में सोने के लिए गए थे। देर रात चोर घर की दीवार फांदकर घर के आंगन में घुसकर उक्त कमरे की कुंडी लगा दी। जिसमें घर के सभी सदस्य सोए हुए थे।
2
कुंडी लगा कर चोरों ने बड़े इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों की माने तो चोरों ने डेढ़ लाख नकद, 15 भरी स्वर्णाभूषण व आधा किलो चांदी का आभूषण सहित दो कपड़े का ट्राली लेकर गायब हो गया।
उधर, सुबह घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना अरेर थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही अरेर थाना के प्रभारी एसएचओ अमरेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी एसएचओ ने बताया कि वे फिलहाल मधुबनी में है। जबतक थाना पर थे, तबतक आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
Follow @BjBikash