रहिका थाना पुलिस ने लगभग चार महीने पूर्व युवती हत्या कांड के मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 
बताते चलें कि 2 अक्टूबर को युवती अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली तथा 4 अक्टूबर की इनकी हत्या कर कहीं दफना दी गई।

1

यह घटना रहिका पंचायत के बरहा टोल की मृतक युवती का कसूर इतना ही था कि दूसरे समुदाय के लड़का से भागकर प्रेम विवाह कर ली थी। इसके बदले में युवती को उनके परिजनों ने जला कर मार डाला था।

2

रहिका पुलिस पूर्व में दोनों पक्षों से तीन लोगों जिसमें प्रेमी युवक रोहित पासवान व मृतक के मां रुवेदा खातून और उसके भाई मो. अकबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेने हेतु मधुबनी भेज दिया गया था।

जबकि उक्त कांड में फरार चल रहे मो. ताहिर साकिन बरहा टोल थाना रहिका जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेने हेतु मधुबनी भेज दिया गया। मौके पर एसआई कंदन बासुकी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post