बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष भवानंद झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित ब्राह्मणों ने जेएनयू के दीवारों पर ब्राह्मण व बनिया के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक बातों पर रोष प्रकट किया। सदस्यों ने कहा कि ब्राह्मणों के मान-सम्मान के लिए सभी ब्राह्मणों को एकजुट होना चाहिए। 

1

वहीं, आगामी 25 दिसंबर को प्रखंड स्तर पर पंडित मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती समारोह भव्य रूप से मनाए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। इस दौरान दरभंगा प्रमंडल क्षेत्रीय संयोजक देवानंद मिश्रा सुमन ने कहा, की, सबसे अहम है कि ब्राह्मण महासभा की उपस्थिति हर घर तक हो। हर ब्राह्मण परिवार से एक न एक सदस्य इस महासभा में जुड़े, इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा।

2

बैठक के दौरान जेएनयू प्रकरण पर आंदोलन किये जाने के साथ सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।

बैठक में मदन कांत झा, प्रो. धीरेंद्र झा, महाकान्त झा, नबोनारायन झा, इन्द्रकांत झा, ललित कुमार मिश्र, नागेंद्र झा, दीपक कुमार झा, राजेन्द्र मिश्र, छेदी झा, हरिमोहन झा, डॉ मोहन झा, शिवकुमार झा, आमोद झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post