घोघरडीहा। प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बुधवार की रात घटी अगलगी की घटना में आठ आवासीय और दो मवेशी घर जलकर राख हो गया। इस भीषण अग्निकांड में एक 50 वर्षीय महिला भी झुलसकर घायल हो गयी है। वही आग की चपेट में आने से एक गाय, एक बाछी एवं एक बकरी समेत तीन मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गाय और एक बाछी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

1

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमही पंचायत के वार्ड नं-1 भेलवा में बुधवार की रात अचानक गीता देवी के घर से आग की लपटें उठने लगी। गीता देवी जबतक कुछ समझ पाती आग विकराल रूप धारण कर लिया। गीता देवी के शोर मचाने और आग की लपटें को देखकर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक गीता देवी पति रामकृष्ण यादव, अंजू देवी पति पवन यादव, रेणु देवी पति राम नारायण यादव एवं अंजू देवी पति ललन यादव का चार आवासीय घर, एक मवेशी घर सहित उसमे रखे लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घर मे रखे कपड़ा, वर्तन, अनाज और फर्नीचर में से कुछ भी नही बचाया जा सका सभी सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घर से सामान निकालने के असफल प्रयास में गीता देवी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। मवेशी घर मे बंधे एक गाय, एक बाछी और एक बकरी की आग में झुलसने से मौत हो गई। वही दो गाय और एक बाछी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोघरडीहा में भर्ती कराया गया है। 

2

जबकि घायल मवेशी के इलाज के लिए भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी आयुष कुमार घर पर ही पंहुच गए और घायल मवेशी का इलाज किया। दूसरी घटना प्रखंड के परसा उतरी पंचायत वार्ड नम्बर-5 मुजियासी चेथरु मंडल टोला की है। वहां भी भीषण अग्निकांड हो गया जिसमें सरयुग मंडल, मुन्ना कुमार मंडल, अर्जुन मंडल एवं योगेंद्र मंडल का चार आवासीय घर सहित एक मवेशी घर जलकर राख हो गया। आवसीय घर में रखे कपड़ा, वर्तन, फर्नीचर,अनाज सहित लाखों रुपए का सामान जलकर भस्म हो गया। मवेशी घर में बंधे एक गाय भी झुलस गया। घटना की सूचना प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष मंगनु सिंह ने अंचल अधिकारी को दिया। घटना की सूचना पर सीओ पूनम मिश्रा ने दोनों ही घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजकर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सुश्री मिश्रा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवारों को आपदा मद से नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post