बिस्फी(मधुबनी)।  प्रखंड क्षेत्र के नुरचक  पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के तहत लोगों ने दूरदर्शन, रेडियो, मोबाइल सहित अन्य साधनों से सुनी। मन की बात को सुनने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर तैयारियां की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनने को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख एवं पंचायत अध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिए। मन की बात सुनते हुए स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  एक ही नारा सबका साथ सबका विकास है।

1

उन्होंने उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, खाद्यान्न योजना, किसान सम्मान योजना सहित कई दर्जन ऐसी योजना चलाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात सुनने से आम जनता में काफी जागरूकता आई है, और लोगों को भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और भी बढ़ गई है। 

2

इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन शम्स, बिस्फी मंडल अध्यक्ष  रामसकल यादव, बसंत यादव, मनोज कुमार यादव, डॉ रमा शंकर मेहता, डॉ रंजीत कुमार राणा, अशोक पासवान, सुभाष चंद्र झा अखिलेश कुमार झा सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post