बिस्फी(मधुबनी)।  प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को चहुटा  मंडल अध्यक्ष राज किशोर मिश्र बुलेट,बिस्फी मंडल अध्यक्ष रामसकल यादव एवं सिमरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत  पासवान की अध्यक्षता में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस  के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। एवं उनके कृतित्व व्यक्तित्व की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उनके द्वारा दिए गए कार्यों के मार्ग पर कार्यकर्ताओं को चलने की अपील की। जगवन पश्चिम शक्तिकेंद्र के मतदान केंद्र संख्या  तीन पर कार्यकर्ताओ ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करते हुए नमन किया।

1

मौक़े पर उपस्थित स्थानीय  विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु एवं एक आदर्श नेता के रूप मे जाने जाते है। राजनीति के शिखर पुरुष होने के बावजूद उनका सरल एवं सात्विक व्यवहार उनकी सबसे बड़ी महानता है,यह भारत भूमि अपने ऐसे अटल पुत्र पर सदैव गर्व करेगा।

2

कार्यक्रम मे विष्णुदेव सहनी, घनश्याम ठाकुर प्रयाग साह, राकेश दास, शिवलाल पासवान, महानन्द मिश्रा, भोगेंद्र यादव, प्रकाश झा, मुन्ना ठाकुर,यसवंत सिंह,भोगेंद्र शर्मा, कन्हाई चंद्र झा, कुलेश सिंह सुरेश मिश्रा शम्भू सिन्हा,गणेश मिश्रा, बीरु कमती,प्रदीप कमती सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post