जयनगर(मधुबनी)। 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोरहिया शाखा कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय कोरहिया में संपन्न हुई।बैठक में सदस्यता नवीकरण,भूमि आंदोलन, बासगीत का पर्चा, जन वितरण प्रणाली में लूट, धान खरीद में पैक्स द्वारा की जा रही धांधली, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,लोककल्याणकारी योजनाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सिंहेश्वर राम ने की। 

1

बैठक को राज्य परिषद सदस्य किरणेश कुमार, शाखा सचिव महेंद्र साह, रामपुकार मुखिया, तेतर यादव, युगे मुखिया, राजेंद्र यादव, कपिलदेव मुखिया, धनेश्वर मुखिया, सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया।

2

बैठक को संबोधित करते सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य किरणेश कुमार ने कहा कि बिहार में सरकार बदलने के बाद भी पदाधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ है। कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची है। बिना रिश्वत का कोई कार्य नहीं होता है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है। खाद को लेकर हाहाकर है।किसानों से 2040 रुपए प्रति क्विंटल दर के बजाए 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। बिना पैसे के दाखिल खारिज नहीं हो रहा है।

मनरेगा के क्रियान्वयन में लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है। मोदी सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छूने लगी है। किसान परेशान है, किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। 

स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल है। मोदी सरकार सभी मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है। इन्हीं सवालों को लेकर राज्य परिषद की बैठक में विमर्श विचार विमर्श किया जाएगा और मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंकने कार्य योजना बनाई जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post