मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों , प्रखण्ड के अध्यक्षों ,मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ट के अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई।

बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव सह  पर्यवेक्षक रामकलेवर सिंह एवं बिहार प्रदेश सेवादल के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने   भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राम कलेवर सिंह ने कहा देश मे बढ़ती नफरत ,असमानता, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के नेता श्री राहुल गांधी ने पिछले 7 सितंबर से कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहें है जो सफलता पूर्वक लगभग तीन हजार किलोमीटर पूरा हो चुका है उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने नए वर्ष में पांच जनवरी से ऐतिहासिक बांका जिला के मंदार पर्वत से बिहार के बारह सौ किलोमीटर पदयात्रा बोधगया तक करने का फैसला लिया है जिसमे हम सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य बनता है की मधुबनी जिला से अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग ले।

1

बैठक को सम्बोधित करते हुए पर्यवेक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश को जोड़ने की बहुत ही आवश्यकता आ गई है देश मे उन्मादी ताकत सिर उठा रही है उसे नाकाम करने के लिए हमे एकजुट होकर नाकाम करना है ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा है कि पांच जनवरी से शुभारंभ हो रही बिहार जोड़ो पदयात्रा ऐतिहासिक होगी जिसमें मधुबनी जिला से सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेसजन भाग लेंगे उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे और विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी बरिष्ट नेताओं ने सभी जिलाओं मे तैयारी का जायजा लिया है।

2

प्रो झा ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रखण्ड के अध्यक्षों, मोर्चा संगठन एवम बरिष्ट कांग्रेसजनों को आह्वान किया है कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने प्रखंडों में जनसम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में दोनों पर्यवेक्षक को मिथिला के परम्परा अनुसार पाग ,चादर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान, मनोज कुमार मिश्रा,कृष्ण कांत झा गुड्डू, पवन कुमार यादव,प्रो इश्तियाक अहमद, बिपिन कुमार झा, मो अकील अंजुम, कौशल किशोर चौधरी, मो शकील अहमद, रघुनाथ झा राजा, आनंद कुमार झा, अजहर खुर्शीद, बिनोद कुमार झा, सुरेंद्र कुमार महतो, उपेंद्र यादव, सुनील कुमार झा, अविनाश झा, मो सबीर ,प्रफुल्ल चन्द्र झा,दयानंद आजाद,मो अबुबकर, फ़ैज़ी आर्यन, आलोक कुमार झा, बीरेंद्र कुमार झा, अनुरंजन सिंह, चन्द्र शेखर मंडल, मुकेश कुमार झा पप्पू,बिनय झा, राजीव शेखर झा, धनेश्वर ठाकुर,दुर्गेश यादव,संतोष कुमार साह  लक्ष्मण कुमार  आदि सैकड़ों लोग थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post