मधुबनी। नामचीन युवा कवि, साहित्यकार व समालोचक अजित आजाद को मैथिली का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा का गई है।
1
मैथिली के प्रसिद्ध कवि अजित आज़ाद को उनकी कविता संग्रह 'पेनड्राइव में पृथ्वी' के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 256 पृष्ठों की इस किताब में कुल 185 कविताएं संकलित हैं। मैथिली परामर्शदात्री समिति के संयोजक डॉ. अशोक अविचल ने बताया कि तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से इस पुस्तक को पुरस्कार के लिए चुना। निर्णायक मंडल में डॉ. देवकान्त झा, डॉ. शेफालिका वर्मा और मंत्रेश्वर झा शामिल थे। यह पुरस्कार उन्हें अगले वर्ष फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
2
मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत हटनी गांव के अजित आज़ाद का जन्म 1969 में अपने ननिहाल सांगी में हुआ था। उनकी अबतक 30 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनमें मैथिली में सात कविता-संग्रह शामिल हैं। उनकी चर्चित पुस्तकें हैं, 'युद्धक विरोध मे बुद्धक प्रतिहिंसा', 'मृत्यु थिक विचार', 'हम कोसिकन्हाक एकटा कवि', 'अनभुआर होइत समय', 'गाम सँ बहराइत गाम', 'इजोरियाक व्याकरण' आदि। पेशे से पत्रकार और प्रकाशक रहे अजित आजाद मैथिली फिल्मों के निर्माण से भी जड़े हैं।
Follow @BjBikash