मधुबनी जिले के जयनगर के दुल्लीपट्टी गांव के समीप NH-527B पर ऑटो-मैजिक की टक्कर में एक की मौत हो गयी है। जबकि, दो अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी है। जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया गया है।

1

मिली जानकारी के अनुसार दुल्लीपट्टी गांव से ऑटो में सवार होकर यात्री जयनगर आ रहा था। जबकि, जयनगर से दरभंगा की ओर तेजी से मैजिक जा रहा था। घने कुहासे के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से बड़ी तेजी से टकरा गया। 

2

टक्कर होते ही एक महिला यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जिसकी पहचान दुल्लीपट्टी के स्व. वीरेंद्र कामत की पत्नी मंजू देवी(35) के रूप में हो गयी। जबकि, जख्मियों में ऑटो चालक संतोष मंडल व भरत मंडल की पत्नी प्रमिला देवी है। प्रमिला देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post