लदनियां(मधुबनी)।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा रविवार को डीडीसी विशाल राज, एडीएम नरेश झा के साथ लदनियां प्रखंड के मोतनाज़े गांव पहुंचे। उन्होंने बाबूबरही के जदयू विधायक मीना कुमारी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 नवम्बर को पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत के लदनियां प्रखंड के मोतनाज़े गांव में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर आगमन की तैयारियों का समीक्षा किया।

1

उन्होंने विधायक मीना कुमारी के साथ उनके आवासीय परिसर में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 10 नवम्बर को पूर्व मंत्री स्व.कपिलदेव कामत के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तैयारी का मुआयना किया। उन्होंने विधायक मीना कुमारी के साथ स्मारक मंच  जहां पूर्व मंत्री स्व.कामत के प्रतिमा अनावरण किया जाना है, सभा स्थल, मुख्यमंत्री के ठहरने के लिए सेफ हाउस एवं बैरिकेडिंग का जायजा लिया।

2

इसके पूर्व डीएम में महथा लदनियां मैदान में चयनित हैलीपेड स्थल, बैरिकेडिंग चयनित स्थल के साथ साथ लदनियां से मोतनाज़े कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर उपस्थित एडीएम नरेश झा, एसडीएम जयनगर बेबी कुमारी को कई आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही एसडीओपी जयनगर विप्लव कुमार से सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी प्राप्त किया।

मौके पर सीओ निशिथ नन्दन, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार एवं थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।

कुमरखत पूर्वी पंचायत के मुखिया नवीन कुमार के अलावा बाबूबरही प्रखंड जदयू अध्यक्ष बलराज सहनी, खजौली प्रखंड जदयू अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं लदनियां प्रखंड जदयू अध्यक्ष कारी ठाकुर, जदयू नेता मनोज कुमार ठाकुर, चंद्र किशोर कामत उर्फ चांद, कुमरखत पश्चिमी जदयू पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार कामत,जिला जदयू सचिव शिक्षा प्रकोष्ठ किशोरी पासवान, रंजीत सिंह,बिंदु कामत समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post