हरलाखी(मधुबनी)। खिरहर थाना क्षेत्र के उमगांव बेनीपट्टी मुख्य मार्ग स्थित सीएमपी स्कूल के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 

1

वही मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी जय किशन महतो का पुत्र प्रमोद महतो(30) व बीसो महतो का पुत्र विनोद महतो(35) के रूप में की गयी है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक खाने के लिए मछली लेकर उमगांव की ओर से अपने घर हिसार गांव आ रहा था।

लेकिन ईश्वर को शायद यह मंजूर नहीं था और इसी क्रम में सीएमपी स्कूल के समीप अज्ञात वाहन चालक ठोकर मार फरार हो गए। जिससे मौके पर ही  दोनों युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। चूंकि रात के अंधेरे के वजह से घटना किस वाहन से हुई किसी ने नहीं देखा। इसी क्रम में राहगीरों की नजर दोनों युवक की शव पर पड़ी, फिर इसकी सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि मृतक दोनों दोस्त थे, और बाईक से उमगांव मछली खरीदने गया हुआ था। जहां से वापस आने के क्रम में यह घटना हो गयी। इधर घटना के बाद मृतकों के घर चीख पुकार मच गया। मृतक के परिजनों का चीख-पुकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post