बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के उच्चैठ स्थित केवीएस कॉलेज परिसर में आयोजित द्वितीय उच्चैठ-कालिदास महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार की शाम से हो गयी। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ, एमएलए सुधांशु शेखर, पूर्व मंत्री सह एमएलए विनोद नारायण झा, बिस्फी के एमएलए हरिभूषण ठाकुर बचौल, डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार, जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव व प्रमुख सोनी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर इस राजकीय महोत्सव का उद्घाटन किया। 

1

उद्घाटन सत्र के बाद मैथिली गायिका पूजा झा रुचि ने स्वागत गान "मंगलमय दिन आजु हे... पाहुन छैथ आयल" पेश कर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। उपरांत कंचन पांडेय ने भगवती वंदना पेश की। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा, मिथिला का संस्कार और गुण आज भी वहीं है, जो कालिदास में मिली। मधुबनी जिला का नाम ही अपने आप में रसपान करा रही है। यहां के लोग मधुर वाणी से ही हर काम करते है और इसे निरंतरता बनाये रखना और हमारे संस्कृति विरासत में बचाना ही होगा। श्री महासेठ ने मंच से ही कहा कि उच्चैठ कालिदास स्थल को रामायण सर्किट से जोड़ने की जरूरत है। जिससे क्षेत्र का भी विकास होगा। इसके लिए दलीय भावनाओ से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को पहल करना होगा। पूर्व मंत्री सह विधायक भाजपा विनोद नारायण झा ने कहा कि, कालिदास की सभी रचनाएं यहां से ही लिखी गयी है। जिससे साबित होता है कि कालिदास उच्चैठ में ही जन्मे थे। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने संबोधन के दौरान कहा कि कोरोना के कारण उच्चैठ कालिदास महोत्सव बीच के वर्षो में रुक गया था। लेकिन, कोरोना के खत्म होते ही जनप्रतिनिधियों के मांग पर राजकीय महोत्सव के लिए बिहार सरकार को पत्र भेजा गया। जिसके आदेश पर पुनः उच्चैठ कालिदास महोत्सव हो रहा है। डीएम ने मंच से यहां के तमाम विभूतियों को स्मरण कर कहा कि, मिथिला की धरती पावन है। जहां एक से बढ़कर एक विभूतियों ने जन्म लिया। भगवान शंकर भी यहां आकर यहां के भावना को देख चाकरी करने के लिए विवश हो गए।

2

हरलाखी एमएलए सुधांशु शेखर, हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व एमएलए रामाशीष यादव, जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव व प्रमुख सोनी देवी ने उच्चैठ व कालिदास पर अपने विचार प्रकट कर राजकीय महोत्सव कराये जाने पर राज्य सरकार व जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजन से युवा वर्ग के बच्चे भी क्षेत्र के इतिहास से परिचित होते है। कार्यक्रम का संचालन रेडियो एंकर प्रभु-बलराम ने किया। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत आयोजक मंडली के द्वारा किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post