मधुबनी। दोस्त का जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गयी। वहीं, दूसरा युवक जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सकरी थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक नरपतिनगर के पास बाइक सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवक को उपचार के लिए सकरी स्थित हॉस्पिटल में भेजा । 

1

जहां एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा दरभंगा जिला के मझियामा के प्रभु सहनी ने बताया कि मनीष कुमार सहनी 22 वर्ष अपने एक ग्रामीण अनरजीत सहनी के साथ संध्या में किसी दोस्त के बर्थडे में गया था। इस दौरान बाइक से लौटने के क्रम में दोनों बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दुर्घटना से घायल युवक को पुलिस की गश्ती गाड़ी ने तुरंत उपचार के लिए सकरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भेजा। 

2

जहां मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। तो वही बुरी तरह घायल अनरजीत कुमार सहनी 30 वर्ष की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवक कबाड़ी की दुकान मे काम करते थे। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन को खोजने के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post