जयनगर(मधुबनी)। 
वरीय पदाधिकारी के आदेश पर देवधा थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के एसएसबी देवधा कैम्प के समीप सघन चेकिंग अभियान के तहत शराब का सेवन करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

1

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के देवधा उत्तरी गांव निवासी विक्रम कुमार, राज लाल नट, अजय कुमार, देवधा मध्य निवासी मो शहाबुद्दीन अंसारी, रजौली गांव निवासी राम भगत दास, ईनरवा गोठ निवासी उमेश यादव एवं पीठवा टोला निवासी शत्रुध्न मुखिया शामिल हैं। हरलाखी थाना क्षेत्र के कुंडल मढिया गांव निवासी कलाम अंसारी, मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के नूनिया टोल निवासी दिनेश महतों एवं दरभंगा जिले बहेरी जोरजा गांव निवासी नथुनी मंडल शामिल हैं। 

2

सभी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post