जयनगर(मधुबनी) 
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आम चुनाव को लेकर नेपाल रेलवे प्रबंधक निरंजन झा ने कोकन रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर 17 से 20 नवंबर तक जयनगर जनकपुर कुर्था नेपाल ट्रेन का परिचालन स्थगित करने का आदेश दिया है। 

1

नेपाल रेल  प्रबंधक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार आज रात 12 बजे से नेपाली ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि नेपाल में 20 नवंबर को लोकसभा और विधानसभा के लिए मतदान होना है।  लोकसभा के 275 और विधानसभा के 333 सीटों के लिए मतदान होना है। जिसमें एक करोड़ 79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें।

2

नेपाल में कुल सात प्रदेश बनाएं गए हैं। जिसमें सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी, सर्लाही, बारा, परसा एवं मलंगवा शामिल हैं। मधेश प्रदेश के लोकसभा के कुल 32 एवं विधानसभा के 64 सीट है। नेपाल में चुनाव के मद्देनजर मधुबनी जिला से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाल प्रशासन और एसएसबी जवानों के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि जयनगर जनकपुर कुर्था नेपाल के बीच दो जोङी का परिचालन होता है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post