सूर्य ग्रहण -2022 : साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण  आज यानी 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। भारत में भी इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं।

1

भारत में सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा।  इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी।

2

साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा। मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा। कर्क राशि वाले लोगों को इस दौरान धनलाभ होगा। कन्या राशि वालों को इस दौरान हानि हो सकती है। वृश्चिक वालों को धन की हानि होने की संभावना है और धनु  राशि वालों इस दौरान लाभ होगा।


इस दौरान वृद्ध, गर्भवती स्त्रियां और बालकों को छोड़कर सभी लोगों को सोना, खाना-पीना से बचना चाहिए. गर्भवती स्त्रियों को तो विशेष तौर पर पूरे ग्रहण में एक स्थान पर बैठना चाहिए। बैठकर हनुमान चालीसा आदि का पाठ कर सकते हैं। उससे ग्रहण का असर उनके ऊपर प्रभावहीन रहेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post