बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मंडल के पाली में मोदी@20 सपने हुए साकार पुस्तक का स्टॉल लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल महामंत्री बबलू गुप्ता ने की। इस मौके पर मोदी @20 के जिला प्रभारी रंधीर ठाकुर ने कहा कि, नरेंद्र मोदी सबसे पहली बार 07 अक्टूबर 2001 को गुजरात का सीएम बने थे। 07 अक्टूबर 2021 को उन्होंने सीएम और पीएम पद पर काम करते हुए 20 साल पूरा किया। श्री ठाकुर ने कहा कि, 20 साल सफलता के साथ कार्य करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। लोगों को समझना चाहिए कि, आखिर ये मोदी मैजिक क्या है और ये कैसे काम करता है। लोगो को ये भी समझना चाहिए कि, पीएम मोदी आइडिया ऑफ इंडिया को कैसे आकार दे रहे है।

1

इन्ही सारे सवालों का जवाब मोदी@20 सपने हुए साकार दे रही है। जिसका विमोचन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में किया है। किताब बेस्ट सेलर साबित हो रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि किताब में 21 अध्याय है। जिसे देश के प्रतिष्ठित हस्तियों ने लिखा है। किताब की प्रस्तावना स्वर कोकिला स्व.लता मंगेशकर ने लिखी है।  पुस्तक के प्रथम अध्याय पीवी संधू ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर मोदी मैजिक की व्याख्या की है। जिसमें 'कैसे होगा से कैसे नहीं होगा" सोंच को बदला है।

2

श्री ठाकुर ने कहा कि, इस पुस्तक को पूरा करने में अमित शाह, पीवी संधू, अनुपम खेर, अरविंद पनगडियो, अमिश त्रिपाठी,सुधा मूर्ति, अजित डोभाल, एस जयशंकर, नंदन नीलेकर्णी, प्रदीप गुप्ता, डॉ देवी शेट्टी आदि ने अपनी भूमिका दी है। श्री ठाकुर ने सभी लोगों से इस पुस्तक को पढ़ने की अपील की है। मौके पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, बबलू गुप्ता, गोविंद झा, अनुराग सहनी, रामपवित्र ठाकुर, कुशेश्वर झा, अशोक झा, शांति नाथ झा, रमन कुमार झा आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post