मधुबनी। बिहार में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की समस्या है। यहां 65 से 68 फीसदी आबादी युवाओं की है। जब विपक्ष में रहते हैं तो रोजगार की बात करते हैं। सत्ता मिलते ही रोजगार को भूल जाते हैं। ये बाते राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कही। 

1

वे शनिवार को शहर के बाबू साहब चौक स्थित एक विवाह भवन में पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए किसी पार्टी के पास कोईरोड मैप नहीं है। राष्ट्रीय जन-जन पार्टी इसके लिए रोड मैप तैयार करेगी। जिसमें यहां की भौगौलिक स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। अभी पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। 

2

प्रत्येक बूथ पर पांच लोगों को पार्टी से जोडें़गे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष रविरंजन ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एन के मिश्रा,जिलाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, जिला प्रवक्ता अनु ठाकुर, जिला किसान प्रकोष्ट के अध्यक्ष चंदन कुमार, डा. कमलेश कुमार राय सहित कई लोग थे। संचालन प्रो. सुधीर ठाकुर ने किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post