बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल में शनिवार को सांगठनिक चुनाव कराया गया। बेनीपट्टी राजद नेताओं ने सर्वसम्मति से निवर्तमान राजद अध्यक्ष रामवरण राम को पुनः जिम्मेदारी दी। राजद नेताओं ने रामवरण राम के कार्यकुशलता व अनुभव को तरजीह देते हुए सर्वसम्मति से विश्वास जताते हुए अध्यक्ष चुना। श्री राम के अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल मालाओं से लादकर नए अध्यक्ष को बधाई दी।

1

पूर्व एमएलए रामशीष यादव ने कहा कि राजद के जनाधार को बेनीपट्टी ही नहीं, पूरे बिहार में बढाने केलिए कार्यकर्ताओं को मजबूत होना होगा। जनता के आकांक्षा पर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है। जहां गरीब, मजदूर, किसान, शोषित व वंचितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना ही लक्ष्य है। क्योंकि, भाजपा की सरकार में लोगों की उपेक्षा हो रही है।

2

जबकि, देश में महंगाई चरम पर है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। केंद्र सरकार इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है।

वहीं, नए अध्यक्ष रामवरण राम ने सभी राजद नेताओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, जिस तरह राजद नेताओं ने उन पर विश्वास दिखाया है, उसे कायम रख जनता के हितों की रक्षा करेंगे। पार्टी की मजबूती व सरकार प्रायोजित योजनाओं को सतत धरातल पर उतरे, इसके भी प्रयास होगा। वहीं, कहा कि जिस तरह महागठबंधन की सरकार को देख भाजपा नेताओं के द्वारा प्रलाप किया जा रहा है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सांगठनिक चुनाव के लिए पार्टी की ओर से महेंद्र साह को बतौर पर्यवेक्षण नियुक्त किया गया था।

बैठक में पूर्व राजद अध्यक्ष विजय यादव, रामविनय प्रधान, हादी अंसारी, रीझन ठाकुर, हरि यादव, विनोद यादव, संजीत झा, ओम प्रकाश यादव, नवीन मिश्रा, ओम प्रकाश, राजेन्द्र साफी, मनोज यादव आदि राजद नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post