मधुबनी : जिला भाजपा कार्यलय में जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई 
गई एवं प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना गया। 

1

जिसमे सहभागिता करने पहुँचे मधुबनी लोकसभा के सांसद डॉ अशोक यादव नें कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान विचारक एवं  दिग्गज राष्ट्रवादी नेता थे जिनका भारतीय जनसंघ के स्थापना में अहम योगदान था । वहीं जिला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा पंडित  दीन दयाल के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र जीवन से राजनीती में सक्रिय पंडित उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे।

2

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी ने पंडित दीनदयाल के संगर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला.  उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवेंद्र यादव ,जिला कोषाध्यक्ष अरुण कान्त झा , जिला मंत्री राधा देवी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी , सत्यम झा,  जिला सह संजोयक आदित्य झा,  प्रभाकर झा, तरुण राठौर, अशोक राम, अभिजीत पासवान , शंकर झा , नबल झा ,  शुभम रंजन झा ,  रत्नेश श्रीवास्तब , उमेश प्रसाद ,ध्रुबनारायण त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल हुए।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here








ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post