जयनगर(मधुबनी)।  कलवार सेवा समिति जयनगर के तत्वावधान में कलवार जाति के कुल देवता भगवान श्री बलभद्र बलराम जी के जयंती  का पूजन महोत्सव भव्य कलश शोभा यात्रा ,धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम  स्वजाति बंधुओ के सहयोग से आस्था पूर्वक भक्ति भाव विधि विधान भव्यता के साथ मेन  माड़वारी विवाह भवन में मनाया जायेगा। 

1

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम सोमवार को मनाया जायेगा। पूजन महोत्सव , भव्य कलश शोभायात्रा ,सम्मान एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वजातीय सम्मेलन  समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होगी। कार्यक्रम को अंतिम रूप रेखा देने और तैयारी को लेकर कलवार सेवा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। पूजा को लेकर भव्य आकर्षक पंडाल निर्माण किया गया है। 

2

भगवान बलभद्र भगवान की मनमोहक प्रतिमा बनाई है। बैठक में दर्जनों की संख्या में कलवार सेवा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। पूजन महोत्सव को सफल बनाने को लेकर कलवार सेवा समिति के कार्यकर्ता और सदस्य काफी सक्रिय है। वही शोभा यात्रा में ढोल  नगारा के साथ रथ पर भगवान बलभद्र की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम कलवार जाती के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post